मुख्यमंत्री चौहान 23 अक्टूबर को मुरैना एवं शिवपुरी में
मुख्यमंत्री चौहान 23 अक्टूबर को मुरैना एवं शिवपुरी में

मुख्यमंत्री चौहान 23 अक्टूबर को मुरैना एवं शिवपुरी में

भोपाल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को मुरैना एवं शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मुरैना विधानसभा के खड़गपुर भर्राड़ में, दोपहर 1 बजे शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के छर्च में एवं दोपहर 2 बजे करैरा विधानसभा के पिछोर तिराहा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 23 को बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 23 अक्टूबर को बुरहानपुर, खंडवा, देवास और राजगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शर्मा प्रातः 11 बजे बुरहानपुर जिले के नेपानगर में जनसभा, दोपहर 12.30 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के ओंकारेश्वर में जनसभा, दोपहर 2 बजे देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा के बेरिया साहू में जनसभा, दोपहर 3.30 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री तोमर 23 अक्टूबर को डबरा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 23 अक्टूबर को डबरा जिले में आयोजित सम्मेलनों एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तोमर दोपहर 1 बजे डबरा नगर में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे मसूदपुर में रावत समाज-सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात् सायं 4.30 बजे बिलौआ नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते 23 अक्टूबर को सागर में* केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 अक्टूबर को सागर जिले की सुरखी विधानसभा में विभिन्न बैठकों में भाग लेने के पश्चात जनसंपर्क करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय 28 अक्टूबर को देवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा में रोड-शो में भाग लेंगे। अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य 23 अक्टूबर को इंदौर एवं देवास में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 23 अक्टूबर को इंदौर एवं देवास में आयोजित सम्मेलनों में भाग लेंगे। आर्य प्रातः 11 बजे इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा में एवं दोपहर 3 बजे देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in