मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को अशोकनगर, दतिया ,एवं ग्वालियर में
मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को अशोकनगर, दतिया ,एवं ग्वालियर में

मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को अशोकनगर, दतिया ,एवं ग्वालियर में

भोपाल, 21 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अक्टूबर को अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर ग्रामीण एवं ग्वालियर नगर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी किए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 22 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे अशोकनगर विधानसभा के शाढ़ौरा में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं दोपहर 1 बजे दतिया जिले की भांडेर विधानसभा में बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण जिले की डबरा विधानसभा के टेकनपुर में एवं सायं 4.30 बजे ग्वालियर नगर जिले की ग्वालियर पूर्व विधानसभा के दशहरा मैदान थाटीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 23 को बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 23 अक्टूबर को बुरहानपुर, खंडवा, देवास और राजगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शर्मा प्रातः 11 बजे बुरहानपुर जिले के नेपानगर में जनसभा, दोपहर 12.30 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के ओम्कारेश्वर में जनसभा, दोपहर 2 बजे देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा के बेरिया साहू में जनसभा, दोपहर 3.30 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री तोमर 22 अक्टूबर को रायसेन, राजगढ़ व शिवपुरी में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 22 अक्टूबर को रायसेन, राजगढ़ और शिवपुरी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तोमर प्रातः 11 बजे रायसेन जिले की सांची विधानसभा सलामतपुर में, दोपहर 1 बजे राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया में एवं दोपहर 3 बजे शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के गोवर्धन में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते 22 अक्टूबर को छतरपुर में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 22 अक्टूबर को छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा में विभिन्न बैठकों में भाग लेने के पश्चात जनसंपर्क करेंगे। सांसद सिंधिया 22 अक्टूबर को दिमनी, अंबाह, मेहगांव व गोहद में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अक्टूबर को दिमनी, अंबाह, मेहगांव एवं गोहद में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सिंधिया प्रातः 10.30 बजे दिमनी विधानसभा के कामतारी में, दोपहर 12 बजे अंबाह विधानसभा के खेड़ली चौराहा पोरसा में, दोपहर 1.30 बजे मेहगांव विधानसभा के रौन में एवं दोपहर 3 बजे गोहद विधानसभा के बराहड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य 22 अक्टूबर को मंदसौर एवं धार में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 22 अक्टूबर को मंदसौर और धार में आयोजित सम्मेलनों में भाग लेंगे। आर्य प्रातः 11 बजे मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा में एवं दोपहर 3 बजे धार जिले की बदनावर विधानसभा में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in