मुख्यमंत्री 11 को पोहरी, भांडेर, डबरा प्रवास पर
मुख्यमंत्री 11 को पोहरी, भांडेर, डबरा प्रवास पर

मुख्यमंत्री 11 को पोहरी, भांडेर, डबरा प्रवास पर

भोपाल, 10 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इन दिनों ग्वालियर- चंबल अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान 11 सितंबर को मुख्यमंत्री पोहरी, भांडेर और डबरा के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 11 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री जिले के पोहरी में 278.23 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 9.57 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे दतिया जिले के भांडेर में 42.8 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 16.64 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्वालियर जिले के डबरा में 72.30 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन और 76.52 करोड़ के कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। शाम 7.30 बजे डबरा से ग्वालियर होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in