माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड का इस वर्ष का सिलेबस किया छोटा
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड का इस वर्ष का सिलेबस किया छोटा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड का इस वर्ष का सिलेबस किया छोटा

उज्जैन, 19 नवम्बर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने कोविड के चलते वर्ष 2020-21 के लिए होने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए अपने सिलेबस में कटौत्री की है। कोर्स को छोटा किया गया है, ताकि विद्यार्थी इतना ही पढ़कर बोर्ड परीक्षा दें, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में किसी भी असामयिक परिस्थिति में जनरल प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है। पूर्व में मण्डल ने 10वीं बोर्ड का सिलेबस छोटा किया था। जारी आदेश में पाठ्यक्रम को इसप्रकार छोटा किया गया है- * विशिष्ट हिंदी में 12 और सामान्य हिंदी में 4 पाठ कम किए गए हैं। * विशिष्ट अंग्रेजी में 8 और सामान्य अंग्रेजी में 5 पाठ कम किए गए हैं। * संस्कृत विशिष्ट एवं संस्कृत सामान्य में 6-6 पाठ कम किए गए हैं। * भौतिक शास्त्र तथा जीव विज्ञान में 3-3 तथा रसायन शास्त्र एवं गणित में 2-2 पाठ कम किए हैं। * अर्थ शास्त्र में 1,लेखा शास्त्र में 2 और इतिहास में 3 पाठ कम किए हैं। * राजनीतिक विज्ञान में 6 और समाज शास्त्र में 2 पाठ कम किए गए हैं। * भूगोल में 1, शारीरिक शिक्षा में 5,मनोविज्ञान में 3,कृषि संकाय में 2,गृह विज्ञान में 3 और कला समुह में 4 पाठ कम किए गए हैं। * उर्दू विशिष्ट में 6 ओर सामन्य में 3 पाठ कम किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ललित/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in