महिला बाइक राइडर्स ने जाना मिट्टी के बर्तनों को बनाना, पेंच भ्रमण के बाद दल रवाना हुआ कान्हा नेशनल पार्क
महिला बाइक राइडर्स ने जाना मिट्टी के बर्तनों को बनाना, पेंच भ्रमण के बाद दल रवाना हुआ कान्हा नेशनल पार्क

महिला बाइक राइडर्स ने जाना मिट्टी के बर्तनों को बनाना, पेंच भ्रमण के बाद दल रवाना हुआ कान्हा नेशनल पार्क

सिवनी/भोपाल, 21 नवम्बर (हि.स.)। एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही टाइग्रेस ऑन द ट्रेल में शामिल महिला बाइकर्स शुक्रवार रात को पेंच टाइगर रिजर्व पहुंची। 20 सदस्यीय महिला बाइकर्स का यह दल ने पेंच टाइगर रिजर्व में भ्रमण करते हुए ग्राम पचधार में कुम्हारों द्वारा बनाये जा रहे मिट्टी के बर्तनों को बनाना सीखा और उनसे अपने अनुभवों को साझा किया इसके बाद वह कान्हा नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गये। अधिकारिक जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन का संदेश लेकर 15 सौ किमी की यात्रा पर निकली महिलाओं की बाइक रैली टाइग्रेस ऑन द ट्रेल शुक्रवार देर रात सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व पहुंची। बाइकर्स के इस ग्रुप में मध्यप्रदेश सहित देशभर की अनुभवी गर्ल्स राइडर शामिल हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रथम महिला बाइकिंग ट्रेल को गुरुवार को पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने सैर-सपाटा से रवाना किया था। महिला बाइकर्स भोपाल से निकलकर जब ग्रामीण अंचल में पहुंची तो वहां की महिलाएं उन्हें देखकर खासी उत्साहित हुईं। शुक्रवार को रैली दिन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पहुंची, जहां मप्र पर्यटन की इकाई बायसन रिसोर्ट में टीम का स्वागत किया गया। यहां सभी ने बोट राइड का मजा भी लिया। मढ़ई (जिला होशंगाबाद) से रैली छिंदवाड़ा के बाद तामिया और तामिया से पेंच नेशनल पार्क (सिवनी) पहुंची, जहां रात्रि विश्राम करते हुए शनिवार को महिलाएं पेंच से कान्हा नेशनल पार्क के लिए रवाना हुई तथा यह 20सदस्यीय दल रैली 25 नवंबर को वापस भोपाल पहुंचेगी। पेंच स्थित एमपी टुूरिज्म के मैनेजर अनिल राय ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि 20 सदस्यीय महिला बाइक राइडर्स का दल पेंच पार्क शुक्रवार की देर रात आया था जो रात्रि में विश्राम करने के बाद टुरिया गेट और सुबह पेंच पार्क का भ्रमण किया और यह दल ग्राम पचधार में कुम्हारों द्वारा बनाये जा रहे मिट्टी के बर्तनो को बनाना सीखते हुए उनके अनुभवों को साझे करते हुए कान्हा नेशनल पार्क के लिए रवाना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in