महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं
महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं

महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं

भोपाल, 11 अक्टूबर (हि.स.)। सदी के महानायक कहे जाने वाले और प्रसिद्ध बॉलिवुड कलाकार अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई दशकों से पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से अमिताभ करोड़ों लोगों के दिल में बसे हुए हैं। अमिताभ बच्चन को जन्मदिन पर देश और दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु जीवन की कामना की है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से अमिताभ बच्चन को शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘अभिनय के शहंशाह, कर्म के पर्याय और हमारे मध्यप्रदेश के दामाद श्री @SrBachchan जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप ऐसे ही सदैव अपने कर्म क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए देश-दुनिया में मुस्कान बिखेरते रहें। शुभकामनाएं’! भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि !!!बहुमुखी प्रतिभा के धनी, अपनी बेजोड़ अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के दम पर सिनेमा जगत में राज करने वाले, बॉलीवुड के महानायक @SrBachchan जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिग बी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा "बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं। बाबूजी कहते थे "जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है।"अभिनय के शहंशाह और हमारे प्रदेश के दामाद महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in