महाकाल में घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोउत्सव शुरू
महाकाल में घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोउत्सव शुरू

महाकाल में घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोउत्सव शुरू

उज्जैन, 13 सितम्बर (हि.स.)। महाकाल मंदिर प्रांगण में रविवार सुबह घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य यजमान मंदिर प्रशासक थे जिन्होंने सपत्नीक पूजन विधि सम्पन्न की। महोत्सव के दौरान कोराना नियमों का भी पालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पांच दिनों तक आयोजित होने वाले उमा सांझी महोत्सव का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान पंडितों द्वारा विधि विधान से घट स्थापना कराई गई और पूजन अभिषेक किया गया। पांच दिनों तक सभा मंडप में चलने वाले उमा सांझी महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव और माता पार्वती के आकर्षक स्वरूपों की झांकी सजाई जाएगी और सर्वपितृ अमावस्या पर माता पार्वती की सवारी के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव की तैयारियां एक दिन पहले से शुरू हो चुकी थी। सभामंडप में रंग बिरंगी पताकाएं लगाई गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in