महाकाल मंदिर में फुलझड़ी चलाकर हुई दीपावली उत्सव की शुरुआत
महाकाल मंदिर में फुलझड़ी चलाकर हुई दीपावली उत्सव की शुरुआत

महाकाल मंदिर में फुलझड़ी चलाकर हुई दीपावली उत्सव की शुरुआत

उज्जैन, 13 नवम्बर (हि.स.)। दीपों के पर्व दीपावली पर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर का आंगन भी सज गया है। यहां दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई है। मान्यता अनुसार विश्व भर में हर हिंदू त्योहार की शुरुआत सबसे पहले बाबा महाकाल के प्रांगण से ही होती है। महाकाल मंदिर में गुरुवार की रात 9:30 पर त्रयोदशी पर्व लगते ही शयन आरती में बाबा के सामने फुलझड़ी जला कर दीपवाली पर्व की शुरुआत की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह भस्म आरती के बाद पुरोहितों ने महाकाल, गणेश, पार्वती की पूजा की। नंदी हॉल में पुजारी, पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ राजाधिराज महाकाल, गणेश, कुबेर, लक्ष्मी/पार्वती का पूजन किया. आम जन और अधिकारियों को प्रवेश नहींइस साल केवल 21 पुरोहितों ने ही मिलकर पूजन अभिषेक किया। हर वर्ष इस अवसर पर कलेक्टर, प्रशासक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और आम लोगों की मौजूदगी में पूजा की जाती थी, लेकिन कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजन के समय इस वर्ष आम जनों के दर्शन पर प्रतिबंध था। सरकारी अधिकारियों को भी निमंत्रण नहीं दिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in