मप्र में घर-घर में मनी दिवाली, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
मप्र में घर-घर में मनी दिवाली, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

मप्र में घर-घर में मनी दिवाली, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

भोपाल, 05 अगस्त (हि.स.)। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने की खुशी में मध्यप्रदेश में बुधवार शाम को घर-घर में दिवाली मनाई गई। प्रदेशवासियों ने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाईं तो वहीं मंदिरों में विशेष सज्जा की गई और पूरे प्रदेश में भगवान राम के जयकारे गूंजते रहे। हालांकि, कोरोना के चलते लागू प्रतिबंधों में लोग एकत्रित नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए नाच-गाकर और मिठायां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भोपाल स्थित भाजपा-कांग्रेस के कार्यालयों भी जमकर खुशियां मनाई गईं। दोनों ही दफ्तर दिनभर उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। बुधवार को सुबह से ही प्रदेश भर में सुंदरकांडऔर हनुमान चालीसा के पाठ शुरू हो गए थे। मंदिरों में लोगों ने पूजन-अर्चन किया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा के प्रदेश दफ्तर में भव्य साज-सज्जा की गई। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों पर दीपक जलाए और ध्वजा फहराई। इधर, बुधवार शाम को प्रदेशभर में अधिकांश लोगों ने अपने घरों में दीप जलाए और धार्मिक अनुष्ठान किये गये। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर भूमिपूजन के बाद अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का यह पुनीत कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभ हाथों से ही कराने की अद्भुत प्रभु कृपा के हम सब साक्षी हैं, यह हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि देश में कई बड़े नेता हुए, जिन्होंने देश का प्रभावी नेतृत्व किया। देश ने एक दशक के नेता देखे और एक शताब्दी के नेता भी देखे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच शताब्दी के नेता बने हैं। जय श्री राम। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in