मप्र: माकपा ने मतदाताओं से की जनादेश को पलटने वाली भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील
मप्र: माकपा ने मतदाताओं से की जनादेश को पलटने वाली भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील

मप्र: माकपा ने मतदाताओं से की जनादेश को पलटने वाली भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील

भाजपा उम्मीदवारों को हराने के लिए चलाया जाएगा स्वतंत्र अभियान भोपाल, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ स्वतंत्र अभियान चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों के मतदाताओं से जनादेश को पलटने वाली भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील की है। पार्टी के राज्य सचिव जसविन्दर सिंह ने मंगलवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि प्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव सामान्य परिस्थितियों की उपज नहीं है, बल्कि भाजपा ने उस जनादेश को पलटकर सत्ता को हथियाने का खेल खेला है। इसमें जनादेश का अपमान करने अब भाजपा की ओर से फिर चुनाव लडऩे वाले बिकाऊ लाल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सत्ता हथियाने का खेल उस खतरनाक समय में खेला था, जब प्रदेश कोरोना की चपेट में आ रहा था और भाजपा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित 22 विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने में जुटी थी। इसी के चलते प्रदेश कोरोना महामारी की चपेट में आया। सत्ता पाने के साथ ही भाजपा और सिंधिया की सौदेबाजी भी बेनकाब हो गई। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के अगले ही दिन सिंधिया परिवार के खिलाफ राजस्व न्यायालय में चल रहे मुकदमे वापस ले लिए गए। माकपा राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के आते ही मंडियों में किसानों की लूट फिर से चालू हो गई है। बिजली कंपनियों की लूट से उपभोक्ता फिर से परेशान है। माकपा ने आरोप लगाया है कि सत्ता हथियाने के बाद भाजपा का मकसद कारपोरेट की लूट को बढ़ाकर मजदूरों-किसानों और आम जनता पर बोझ डालना और संघ के साम्प्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाकर साम्प्रदायिक ध्रवीकरण तेज करना है। उन्होंने कहा कि माकपा ने निर्णय लिया है कि इन परिस्थितियों में जनतंत्र की रक्षा के लिए तथा जनादेश को पलटने वाली भाजपा को हराने के लिए स्वतंत्र अभियान चलायेगी। पार्टी ने उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से भाजपा और जनादेश का अपमान करने वाले प्रत्याशियों को हराने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in