मप्र: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, नगर निगम में प्रभारी किये नियुक्त
मप्र: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, नगर निगम में प्रभारी किये नियुक्त

मप्र: नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, नगर निगम में प्रभारी किये नियुक्त

भोपाल, 14 दिसम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में नगरी निकाय चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी ने नगर निगमों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और संगठन महामंत्री राजीव सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति से नगर निगमों में प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। भोपाल में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, इंदौर में डॉ. विजय लक्ष्मी साधो, जबलपुर में हिना कांवरे और ग्वालियर में बृजेंद्र सिंह राठौर को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही मुरैना के लिए प्रियव्रत सिंह को प्रभारी और रश्मि पवार को सह प्रभारी, सागर नगर निगम के लिए पीसी शर्मा प्रभारी और मनीष दुबे सह प्रभारी, रीवा नगर निगम के लिए हर्ष यादव प्रभारी और जमुना मरावी सह प्रभारी, सतना नगर निगम के लिए तरुण भनोत प्रभारी और पदमा शुक्ला सह प्रभारी, कटनी के लिए कमलेश्वर पटेल को प्रभारी और पुष्पा बिसेन को सह प्रभारी, छिंदवाड़ा के लिए सुखदेव पांसे को प्रभारी और नेहा को सह प्रभारी, देवास के लिए उमंग सिंघार को प्रभारी और यास्मीन शेरानी को सह प्रभारी, बुरहानपुर नगर निगम के लिए सुरेंद्र बघेल को प्रभारी और छाया मोरे को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नगरीय निकायों में प्रत्याशी चयन के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां गठित की गई है। इसका अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को बनाया गया है। समितियां स्थानीय स्तर पर सभी पहलुओं को देखते हुए सर्वसम्मति से एक नाम तय करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजेंगी। समिति में जिले के सभी विधायक युवा कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी सह प्रभारी सदस्य रहेंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को भी इन समितियों में रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि समितियां पैनल बनाने की जगह एक नाम का चयन करके प्रदेश कांग्रेस को भेजें। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in