मन में सिर्फ विकास की ललक: सिसौदिया
मन में सिर्फ विकास की ललक: सिसौदिया

मन में सिर्फ विकास की ललक: सिसौदिया

गुना, 01 सितम्बर (हि.स.)। मेरे मन में सिर्फ विकास की ललक है। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ी है। जहां विकास की चिंता तो होती ही नहीं थी, मान सम्मान भी नहीं था, जबकि भाजपा विकास की चिंता करने के साथ कार्यकर्ताओं को भी सम्मान देती है। यह बात पंचायत मंत्री महैन्द्र सिंह सिसौदिया ने कही। सिसौदिया मंगलवार को बमौरी विधानसभा क्षेत्र के म्याना में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ता जिताते हैं चुनाव सम्मेलन में सिसौदिया ने कहा कि चुनाव कोई नेता नहीं, बल्कि मतदान कैन्द्र पर समर्पित कार्यकर्ता जिताते हैं। उन्होंने कहा कि यह आपको तय करना है कि किस जोड़ी को आप जिताएंगे, कांग्रेस की दिग्विजय सिंह, कमलनाथ की जोड़ी को या शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी को। पंचायत मंत्री ने डुंगासरा, पाटई, म्याना, सगोरिया, टक्नेरा आदि ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क किया एवं कई कार्यकर्तओं के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने भी पहुंचे। इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, बमौरी के चुनाव संचालक हरि सिंह यादव, ओएन शर्मा समेत अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in