मजबूत संगठन के बूते चुनाव जीतेगी भाजपा - रामलाल रौतेल
मजबूत संगठन के बूते चुनाव जीतेगी भाजपा - रामलाल रौतेल

मजबूत संगठन के बूते चुनाव जीतेगी भाजपा - रामलाल रौतेल

अनूपपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में किये गये कल्याणकारी कार्यों के बूते उपचुनाव मे हमारी विजय होगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुटता तथा मजबूती से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के लिये कार्य कर रहे हैं। यह बातें शुक्रवार को मेडियारास, चकेठी, चचाई बस्ती, सकोला, धिरौल में जनसंपर्क करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब पहली बार प्रदेश की बागडोर संभाला तो मध्यप्रदेश बीमारु राज्य था। उनके नेतृत्व में आज प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हैं। हमारे समाज का सम्मान बढ़ाते हुए सर्वप्रथम जनजाति समाज के महापुरुषों के नाम पर पुरुस्कार देना प्रारंभ किया। इस क्षेत्र के विकास के लिये कई कार्य किये। पिछले पन्द्रह साल में विधानसभा क्षेत्र में किये गये कार्यों का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के समग्र विकास मे भाजपा सरकार का सर्वाधिक योगदान है। उन्होंने अपील की कि शिवराज सिंह को स्थायी मुख्यमंत्री बनाने के लिये बिसाहूलाल सिंह को विजयी बनाने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in