मंदसौर नगर का नन्हा पलक्ष बना एशिया का सबसे कम उम्र का प्रोफेशनल ब्रांड एंबेसडर
मंदसौर नगर का नन्हा पलक्ष बना एशिया का सबसे कम उम्र का प्रोफेशनल ब्रांड एंबेसडर

मंदसौर नगर का नन्हा पलक्ष बना एशिया का सबसे कम उम्र का प्रोफेशनल ब्रांड एंबेसडर

मंदसौर, 20 नवम्बर (हि.स.)। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है दशपुर नगरी, मंदसौर के नन्हें बालक पलक्ष ओसवाल ने। मात्र साढ़े 3 वर्ष की उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को विस्मित करने वाले एवं अपनें नन्हें प्रयासों से जनमानस को जागरूक वाले पलक्ष ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। बच्चों के एक राष्ट्रीय न्यूज पेपर किड्स एज ने पलक्ष को आगामी 1 वर्ष के लिए अपना प्रोफेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उक्त अवधि में पलक्ष विभिन्न माध्यमों से न्यूजपेपर का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके लिए न्यूजपेपर ने पलक्ष के साथ एक कांट्रेक्ट भी साइन किया है। यह न्यूज पेपर 9 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर संख्या के साथ बच्चों में सबसे अधिक पढ़े जाने वाला अखबार है। ज्ञातव्य हो कि ऐसा होकर बालक पलक्ष अब भारत सहित दुनिया के संभवतः सबसे कम उम्र के प्रोफेशनल ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं, जिसने की इस स्तर का कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हो, इस उपलब्धि को कई रिकॉर्ड बुक्स ने भी अपने संज्ञान में लिया है। उल्लेखनीय है कि पलक्ष नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अरुण कुमार जैन धमनार वाले का पौत्र और अर्पित ओस्तवाल का पुत्र है। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in