मंदसौर जिला अस्पताल परिसर में स्थापित होगी जनरेशन यूनिटः कलेक्टर
मंदसौर जिला अस्पताल परिसर में स्थापित होगी जनरेशन यूनिटः कलेक्टर

मंदसौर जिला अस्पताल परिसर में स्थापित होगी जनरेशन यूनिटः कलेक्टर

मंदसौर, 05 नवम्बर (हि.स.)। कलेक्टर मनोज पुष्प ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आइसोलेशन वार्ड की क्या स्थिति है, उसका अवलोकन किया तथा उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ऑक्सीजन एवं जनरेशन कि जो यूनिट है, उसको तुरंत आइसोलेशन वार्ड के नजदीक बनाए जाए। इसके लिए काम तुरंत शुरू होना चाहिए। कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी काम के करने में समय कम लेवे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी की स्थिति जाना। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डेंगू की क्या स्थिति है। डेंगू के नियंत्रण के लिए पर्याप्त रोकथाम एवं प्रचार प्रसार किया जाए। डॉक्टर द्वारा फीवर क्लिनिक के बारे में भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। जिला अस्पताल के अंदर मशीनों की क्या स्थिति है। अगर मशीनों की कमी हो तो तुरंत नई मशीनें खरीदी जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मनोज पुष्प, सिविल सर्जन व डॉक्टर उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in