मंदसौर:  कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राठौर को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
मंदसौर: कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राठौर को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

मंदसौर: कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राठौर को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

मंदसौर, 11 दिसम्बर (हि.स.) कलेक्टर मनोज पुष्प ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय भानपुरा रहेगा तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले दिनों खाद्य विभाग और राजस्व विभाग ने नाहरगढ़ में एक निजी गोदाम से 198 क्विंटल चावल जब्त किए। गोदाम सील कर गोदाम मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उक्त घटनाक्रम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राठौर के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। जिस वजह से उक्त घटनाक्रम निर्मित हुआ। अतः घटनाक्रम के लिए राठौर को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in