मंडला: खाना देने वाले को पहचानने लगा है राम, पूरा ट्रेंड होने में लगेंगे 6 माह
मंडला: खाना देने वाले को पहचानने लगा है राम, पूरा ट्रेंड होने में लगेंगे 6 माह

मंडला: खाना देने वाले को पहचानने लगा है राम, पूरा ट्रेंड होने में लगेंगे 6 माह

मंडला, 22 दिसम्बर (हि.स.)। अपने साथी बलराम की बिजली के करंट से मौत के बाद गुस्साया हाथी राम अब तेजी से सामान्य हो रहा है। कान्हा नेशनल पार्क के अपने बाड़े में वह खाना देने वालों को पहचानने लगा है और कुछ एक-दो निर्देश भी मानने लगा है। यदि उसके सामान्य होने की गति यही रहती है, अगले 6 माह में उसे ट्रेंड कर लिया जाएगा। जबलपुर वनमंडल के बरेला में साथी के मौत के बाद आक्रोशित हाथी राम को रेस्क्यू करके कान्हा नेशनल पार्क ले जाया गया था, जहां उसे लकड़ी की बल्लियों से बने हाथी बाड़ा जिसे क्रॉल कहा जाता है, में रखा गया है। पार्क के फील्ड डायरेक्टर एस.के.सिंह ने बताया कि राम की मानसिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। वह अब पहले से ज्यादा शांत है और सामान्य रूप से खाना खा रहा है। यही नहीं, बल्कि वह उसे खाना देने वाले कर्मचारियों को पहचानने भी लगा है और हाथ से देने पर खाने के चीजें ले लेता है। कुछ कर्मचारी तो उसे छूने भी लगे हैं। खाने में मिल रहा रोट, गुड़ और हरा चारा कान्हा नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार हाथी राम की दिनचर्या पार्क के पालतू हाथियों की तरह ही है। उसे भी वही खाना दिया जा रहा है, जो पालतू हाथियों को दिया जाता है। उसके भोजन में रोट, गुड़, हल्दी, तेल आदि शामिल होते हैं और यह भोजन उसे दिन में एक बार दिया जाता है। इसके अलावा उसे दिन में कम से कम तीन बार हरा चारा भी दिया जाता है। प्रबंधन के अनुसार क्रॉल में दिये जा रहे खाने को वह अन्य हाथियों की तरह ही खा रहा है। धीरे-धीरे चलेगा प्रशिक्षण पार्क के फील्ड डायरेक्टर एस.के.सिंह ने बताया कि पार्क में पहले से 17 पालतू हाथी हैं। आगे चलकर हाथी राम को भी पालतू हाथियों के इसी समूह में शामिल करने की योजना है। उन्होंने कहा कि राम तेजी से सामान्य हो रहा है, लेकिन उसे दिये जाने वाले प्रशिक्षण की प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करेगी कि वह अपने आसपास मानव उपस्थिति को स्वीकार करने या उससे अनुकूलन में कितना समय लगाता है। इसके बाद ही उसका प्रशिक्षण शुरू हो पाएगा। उन्होंने कहा कि राम के व्यवहार में जो परिवर्तन आ रहे हैं, उसे देखकर यह उम्मीद की जा सकती है कि अगले 5-6 महीनों में उसे प्रशिक्षित कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in