भोपाल रेल मंडल द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए दो आरपीएफ वाहिनी का गठन
भोपाल रेल मंडल द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए दो आरपीएफ वाहिनी का गठन

भोपाल रेल मंडल द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए दो आरपीएफ वाहिनी का गठन

अवंती बाई एवं अहिल्या बाई वाहिनी करेगी महिला यात्रियों की सुरक्षा भोपाल, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भोपाल रेल मंडल द्वारा स्टेशन व यात्रा के दौरान महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मण्डल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर के निर्देशन व मार्गदर्शन में शुक्रवार को मण्डल पर रेल सुरक्षा बल की दो महिला वाहिनी "अवंती बाई एवं अहिल्या बाई " का गठन किया गया है। यह दोनों दल स्टेशन पर और चलती गाडिय़ों में महिला यात्रियों से मिलकर उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी संभावित संकट के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक करेंगे कि खुद को कैसे सुरक्षित रखें और साथी महिलाओं को भी सतर्क करें। किसी भी संकट के समय सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर- 182 का उपयोग करें, जिससे समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अवंती बाई वाहिनी भोपाल- बीना, बीना - भोपाल एवं भोपाल- इटारसी, इटारसी -भोपाल के मध्य चलेगी। इसी प्रकार अहिल्या बाई वाहिनी इटारसी-खण्डवा, खण्डवा-इटारसी एवं इटारसी-भोपाल, भोपाल-इटारसी के मध्य चलेगी। उन्होंने बताया कि हर वाहिनी में एक सब इंस्पेक्टर, दो महिला कांस्टेबल, दो पुरुष कांस्टेबल शामिल किये गये हैं। मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए इन दलों का गठन किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in