भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता को दी अंतिम विदाई
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता को दी अंतिम विदाई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता को दी अंतिम विदाई

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता को दी अंतिम विदाई ग्वालियर, 20 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमर सिंह को उनके मुरैना स्थित पैतृक गांव सुरजनपुर में अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राधेश्याम शर्मा ने दी। 93 वर्षीय अमर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया था। ज्ञात हो कि वे कुछ समय अस्वस्थ चल रहे थे। सुरजनपुर में हुई अंत्येष्टी के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री द्वय आशुतोष तिवारी, केशव भदौरिया, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया, ग्वालियर महानगर अध्यक्ष कमलनाथ माखीजानी, मुरैना जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, भिण्ड जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रघुराज कंसाना, अभय चौधरी, जयप्रकाश राजौरिया, कमलेश जाटव, रविन्द्र सिंह तोमर, जितेन्द्र गुर्जर, आशीष अग्रवाल, सुशील वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in