भाजपा ने छल कपट कर 15 महीने में गिराई किसान हितैषी सरकार - घनश्याम सिंह
भाजपा ने छल कपट कर 15 महीने में गिराई किसान हितैषी सरकार - घनश्याम सिंह

भाजपा ने छल कपट कर 15 महीने में गिराई किसान हितैषी सरकार - घनश्याम सिंह

दतिया, 25 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश की जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार को हटाकर कमलनाथ सरकार को 5 साल के लिए जनादेश दिया था। 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार ने किसानों, गरीबों,युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। शुद्ध के लिए युद्ध, माफियाराज, गौशाला निर्माण, किसानों की चरणबद्ध कर्ज माफी आदि योजनाओं की सफलता व जनता में कमलनाथ सरकार की बड़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने षड्यंत्र कर, छल कपट व भृष्टाचार की कमाई के पैसों के बल पर कमलनाथ सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है। यह बात सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम ररुआराय में विधायक निधि से निर्मित पावर हाउस वाली सीसी सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कही। विधायक घनश्यामसिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि विधानसभा उप चुनाव में भांडेर, करैरा, डबरा, गोहद, मेहगांव सहित अन्य सीटों पर आप सब अपने परिचितों, रिश्तेदारों को लोकतंत्र का गला घोंटने वाले भाजपा प्रत्याशी बिकाऊ विधायकों को हरा कर सबक सिखाएं। इससे पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने पट्टिका अनावरण कर सीसी सड़क का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सिंह का ग्रामीण जनों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में सरपंच जमुना प्रसाद वंशकार, कुशलपाल सिंह गुर्जर, हरनाम सिंह गुर्जर, सन्तोष दांतरे, आदि ने विचार व्यक्त किये। हिन्दुस्तान समाचार/ संतोष तिवारी/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in