भाजपा की सितारा सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं होने पर कांग्रेस ने साधा निशाना
भाजपा की सितारा सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं होने पर कांग्रेस ने साधा निशाना

भाजपा की सितारा सूची में प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं होने पर कांग्रेस ने साधा निशाना

भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मप्र में विधानसभा उपुचनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम नहीं होने पर मप्र कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही गायब है, जबकि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में भाजपा की इज्जत बचाने के लिए लगातार वर्चुअल माध्यम से ढेरों लोकार्पण और उद्घाटन कार्य कर रहे हैं। भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा से सवाल किया है कि क्या मोदी जी अपनी अपील खो चके हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा ने पीएम मोदी को स्टार प्रचारक क्यों नहीं माना है? गुप्ता ने कहा कि इसी तरह भाजपा जिस हीरे को कांग्रेस में से तलाश कर लाई थी और जिसका मुख्यमंत्री रोज झुक झुक कर मंच से सजदा करते हैं कि सिंधिया नहीं होते तो मेरी सरकार नहीं बनती। आज उन्हें भी स्टार प्रचारकों की सूची में आखिरी में डाल रखा है। ऐसा लगता है कि भाजपा के सारे सितारे अपनी आभा खो चुके हैं और एक हड़बड़ाहट की अराजकता की स्थिति भाजपा में पैदा हो गई है। कांग्रेस तो पहले से ही जानती थी कि भाजपा का काम उपयोग करो और फेंको का है और लगता है कि सिंधिया का उपयोग पूरा हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in