भांडेर उपचुनाव में सर्वे की हुई अनदेखी, सेटलमेंट से दिया गया टिकटः भानू ठाकुर
भांडेर उपचुनाव में सर्वे की हुई अनदेखी, सेटलमेंट से दिया गया टिकटः भानू ठाकुर

भांडेर उपचुनाव में सर्वे की हुई अनदेखी, सेटलमेंट से दिया गया टिकटः भानू ठाकुर

दतिया, 20 सितम्बर (हि.स.)। जिले की भांडेर विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। दरअसल, कांग्रेस ने इस सीट से फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार घोषित किया है। यहां से टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध पहले से ही नाराजगी जाहिर कर कांग्रेस अजा विभाग से इस्तीफा दे चुके हैं। अब एक अन्य दावेदार भानू ठाकुर ने भी बागी तेवर दिखाये हैं। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कांग्रेस ने भांडेर में टिकट सर्वे के आधार पर नहीं दिया, बल्कि सेटलमेंट करके दिया है। कांग्रेस नेता भानू ठाकुर ने रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व यह कहता रहा कि सर्वे के आधार पर ही टिकट दिया जाएगा, लेकिन टिकट वितरण में सर्वे का ध्यान नही रखा गया। अगर सर्वे के आधार पर टिकट दिया गया होता तो मुझे ही टिकट मिलता। भानू ने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2018 में भी कांग्रेस ने रक्षा सन्तराम सरोनिया को बगैर सर्वे के आधार पर टिकट दिया था, जबकि उन्होंने बायोडाटा भी नहीं दिया था। अब फूल सिंह बरैया को भी इसी तरह सेटलमेंट कर टिकट दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका टिकट बार बार काटकर क्षेत्र के युवाओं के साथ अनदेखी की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता चाहेगी तो भानू ठाकुर जरूर चुनाव मैदान में उतरेगा। हिन्दुस्तान समाचार / संतोष तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in