बुरहानपुर: उपचुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए छह कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा

बुरहानपुर: उपचुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए छह कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा
बुरहानपुर: उपचुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए छह कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा

बुरहानपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 19 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है, जबकि 9 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। इनमें बुरहानपुर जिले की नेपानगर सीट भी शामिल है, जहां से भाजपा उम्मीदवार सुमित्रा देवी कास्डेकर ने कांग्रेस के रामकिशन पटेल को बड़े अंतर से हराया है। इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए नेपानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सैनी सहित छह नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नेपानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सैनी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष डाभियाखेड़ा हरीष नारखेड़े, मप्र किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पाटिल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दर्यापुर रविंद्र पाटिल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष खकनार अजय महाजन, ब्लाक अध्यक्ष धूलकोट कमल अग्रवाल ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को अपने इस्तीफे भेज दिये हैं। उन्होंने नेपानगर में पार्टी उम्मीदवार की हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए अपने पदों से इस्तीफा देने तथा कांग्रेस में कार्यकर्ता की तरह कार्य करने की बात कही है। गौरतलब है कि नेपानगर विधानसभा सीट से वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस की सुमित्रा देवी कास्डेकर ने भाजपा की मंजू दादू को बड़े अंतर से हराया था। करीब तीन माह पहले सुमित्रा देवी कास्डेकर अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद यहां उपचुनाव हुए और भाजपा ने कांग्रेस से आई सुमित्रादेवी को अपना उम्मीदवार बनाया। सुमित्रा देवी ने यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार रामकिशन पटेल को बड़े अंतर से हराया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in