बिकाऊ प्रदेश कहकर कमलनाथ ने किया जनादेश का अपमान, जनता जवाब जरूर देगी : विष्णुदत्त शर्मा
बिकाऊ प्रदेश कहकर कमलनाथ ने किया जनादेश का अपमान, जनता जवाब जरूर देगी : विष्णुदत्त शर्मा

बिकाऊ प्रदेश कहकर कमलनाथ ने किया जनादेश का अपमान, जनता जवाब जरूर देगी : विष्णुदत्त शर्मा

पूरे 15 महीने तक कमलनाथ सरकार ने ग्वालियर चंबल के साथ गद्दारी की भोपाल, 18 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की है जिसमें उन्होंने प्रदेश को बिकाऊ प्रदेश कहा है। उन्होंने कहा है कि यह जनादेश का अपमान है और इसे सहन नहीं किया जा सकता है। जनता के साथ कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने लगातार गद्दारी की है। इसलिए ग्वालियर चंबल की जनता अपनी खुद्दारी के दम पर कमलनाथ एंड कंपनी को करारा जवाब देगी। शर्मा ने यह बात शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कही। कमलनाथ सरकार के रवैये से नाराज थे विधायक, इसलिए दिया इस्तीफा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जिस वचनपत्र के आधार पर चुनाव लड़ा था, कमलनाथ सरकार उस पर अमल नहीं कर रही थी और प्रदेश के किसानों, नौजवानों, गरीब जनता से छल कर रही थी। सिंधिया जी और उनके साथी विधायकों ने जब मुख्यमंत्री से वचनपत्र पर अमल करने और वादे निभाने की बात कही, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी बात नहीं सुनी और सड़क पर उतरने की चुनौती दे दी। इन विधायकों ने प्रदेश की जनता को धोखाधड़ी और छल से बचाने के लिए इस्तीफा दिया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविन्द सिंह ने कहा था कि सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और पैसा उपर तक जाता है। मंत्री उमंग सिंगार ने कहा था कि कैबिनेट निर्णय नहीं करती, निर्णय तो दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से कराते हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के अपने ही लोगों में सरकार के रवैये के प्रति असंतोष था और इसी वजह से वह सरकार गिरी है। सफेद झूठ मत बोलो कमलनाथ, जनता सब जानती है शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की झूठमंडली ने प्रदेश में झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के इशारे पर ही झूठ बोलते हैं। उन्होंने आज ग्वालियर में फिर एक सफेद झूठ बोला कि किसानों के फसल बीमा की 2200 करोड़ रुपये की प्रीमियम हमने जमा कराई थी। इतना सफेद झूठ मत बोलो कमलनाथ जी, जनता मूर्ख नहीं है, वो सब जानती है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की जनता ने आज जो नारेबाजी की है, उससे आपको आइना दिखा दिया है। आपने जनता से चोरी करके जो वोट पाया, उसी के चलते ग्वालियर की जनता आज कमलनाथ चोर है के नारे लगा रही है। आपको ग्वालियर आने का कोई हक ही नहीं है। जब आप मुख्यमंत्री रहे, कभी ग्वालियर की जनता की सुध नहीं ली। ग्वालियर के विकास में एक रुपया कभी नहीं लगाया। चंबल एक्सप्रेस वे को ब्रेक कर दिया गया था। जेएएच हॉस्पिटल के काम को रोक दिया। सौभाग्य से सिंधियाजी ने कदम उठाया और भाजपा की सरकार बन गई। जिसके बाद चंबल प्रोगेस वे का काम आगे बढ़ा। शर्मा ने कहा कि जिस तरह पिछले 15 वर्षों में शिवराजसिंह चौहान ने चंबल को डकैतों से मुक्त कराकर विकास किया था, उसी तरह अब फिर से ग्वालियर में विकास के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। कमलनाथ सरकार ने नहीं भरी प्रीमियम, भाजपा सरकार ने दिलाया पैसा शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। 22 लाख 51 हजार किसानों को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने उज्जैन से 4688 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में डाली है। यह ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए मैं लाखों किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। शर्मा ने कहा कि सोयाबीन की भावांतर की राशि 470 करोड़ भी कमलनाथ सरकार ने नहीं दी। आज मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे उस राशि को भी किसानों के खातों में डालेंगे। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018-19 की खरीफ की फसल की प्रीमियम के बकाया 2200 करोड़ कांग्रेस सरकार ने नहीं भरे थे, जिसे शिवराज जी की सरकार ने जमा किया। इसके फलस्वरूप 2981 करोड़ रूपए की बीमा राशि किसानों को मिल चुकी है। देश के गद्दार और लोकतंत्र की हत्या के आरोपित हैं कमलनाथ शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जब केंद्र में कॉमर्स मिनिस्टर थे, तब उन्होंने चीन के साथ मिलकर खेल खेला था और उससे गांधी परिवार को लाभान्वित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने कमलनाथ से पूछा था कि आप चीन के दलाल हैं, देश के गद्दार हैं, आपको इसका जवाब देना होगा। शर्मा ने कहा कि इंदिरा जी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। कमलनाथ भी लोकतंत्र की हत्या करने वाली उस मंडली के एक प्रमुख सदस्य रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in