बमौरी उपचुनाव के नतीजों से तय होगा क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य : सिसौदिया
बमौरी उपचुनाव के नतीजों से तय होगा क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य : सिसौदिया

बमौरी उपचुनाव के नतीजों से तय होगा क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य : सिसौदिया

गुना, 09 सितम्बर (हि.स.)। बमौरी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। यह दल का नहीं प्रदेश का, जनता का चुनाव है और विकास के लिए इस चुनाव में भाजपा का जीतना जरुरी है। यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महैन्द्र सिंह सिसौदिया ने कही। सिसौदिया बुधवार को शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोधा-लोधी एवं माँ वैष्णो देवी झांकी समिति ने पंचायत मंत्री का जोरदार स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम के अलावा पंचायत मंत्री ने बुधवार को बमौरी विधानसभा क्षेत्र का भी सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होने कई कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान पंचायत मंत्री ने अवंतीबाई लोधा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश के दो अनमोल रत्न शिवराज-सिंधिया पंचायत मंत्री ने अपने उद्बोधन में एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी को राम-लखन एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ की जोड़ी को बड़े मियां-छोड़े मियां की जोड़ी बताते हुए कहा कि शिवराज और सिंधिया प्रदेश के दो अनमोल रत्न है। इसलिए उपचुनाव में भाजपा को जिताकर जनता को इस जोड़ी को और मजबूत करना चाहिए। सिसौदिया ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र की जनता की विशेष चिंता की है, जबकि बड़े मियां और छोटे मियां ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। पंचायत मंत्री ने कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है, इसलिए मजबूर होकर उनके नेता सिंधिया और उन्हे कांग्रेस छोडऩे पड़ी। अब वह सबका साथ, सबका विकास वाली पार्टी भाजपा के साथ है। इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, मनोज दुबे, महैन्द्र सिंह किरार भी मंचासीन रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in