बदनावर उपचुनाव में अभिषेक सिंह होंगे कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार
बदनावर उपचुनाव में अभिषेक सिंह होंगे कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार

बदनावर उपचुनाव में अभिषेक सिंह होंगे कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार

धार, 27 सितम्बर (हि.स.)। धार जिले के बदनावर विधानसभा उपचुनाव आगामी दिनों में होने जा रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा रविवार को जारी की गई सूची में स्थानीय उम्मीदवार डॉ अभिषेक सिंह राठौर टिंकु बना को घोषित किया गया है। 38 वर्षीय डॉक्टर सिंह पेशे से दंत चिकित्सक है और पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। जबकि भाजपा की ओर से अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है किंतु कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जो कि प्रदेश सरकार में औद्योगिक नीति निवेश के मंत्री हैं से सीधा मुकाबला होने जा रहा है। अभिषेक सिंह के नाम की घोषणा के बाद आज रविवार को ग्रामीण अंचलों मे कार्यकर्ताओं ने आतिश बाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार /ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in