बदनावर उपचुनाव को लेकर भाजपा कोर समिति की बैठक संपन्न
बदनावर उपचुनाव को लेकर भाजपा कोर समिति की बैठक संपन्न

बदनावर उपचुनाव को लेकर भाजपा कोर समिति की बैठक संपन्न

धार, 29 अगस्त (हि.स.)। बदनावर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोर समिति की बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुई । बैठक मे प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बदनावर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे,संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सांसद छतर सिंह दरबार व गुमान सिंह डामोर, धार विधायक नीना वर्मा, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, डा. राज बरफा, दिलीप पटोदिया मौजूद थे। भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में बदनावर उपचुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया और आगामी दिनों के कार्यक्रम निश्चित किए गए जिसमें विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन आयोजित होंगे वही शासन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के बात भी कहीं गई। वही एक सितंबर को विधानसभा उपचुनाव के कार्यालय का शुभारंभ बदनावर में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया जाना सुनिश्चित किया गया। बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रेदश शासन के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव ने कहा कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बड़े औद्योगिक निवेश की घोषणा करने वाले है जिससे क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा साथ ही किसान भी आत्मनिर्भर बनेगा। बदनावर उपचुनाव प्रभारी कृष्णमुरारी मोघे ने बताया कि बदनावर चुनाव भाजपा अच्छे बहुमत से जीतेगी भाजपा के आगे कांग्रेस अपना प्रत्याशी भी तय नही कर पाई है । विधानसभा में कांग्रेस भाजपा से अभी बहुत पीछे है। हम प्रदेश सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाएंगे और कांग्रेस द्वारा जो वादे झूठे वादो को याद दिलाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in