बकरी चरा रहे चरवाहे पर भालू ने किया हमला, गम्भीर रूप से घायल
बकरी चरा रहे चरवाहे पर भालू ने किया हमला, गम्भीर रूप से घायल

बकरी चरा रहे चरवाहे पर भालू ने किया हमला, गम्भीर रूप से घायल

घायल चरवाहे ने पहाड़ी पर चढ़कर पुत्र को मोबाइल से दी जानकारी, एम्बुलेंस ने अस्पताल में कराया भर्ती अनूपपुर, 26 सितम्बर (हि.स.)। जिला मुख्यालय से 40 किमी. दूर आदिवासी बहुल ग्राम कदमसरा के जंगल में एक चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चरवाहे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरियों को चराने गए 65 वर्षीय चरवाहे राममिलन पिता अकालू भैना पर शनिवार को भालूओं ने हमला दिया। जिसमें चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चरवाहे ने अपने पुत्र को मोबइल पर घटना की जानकारी देकर मदद के लिए बुलाया। परिजनों ने घायल चरवाहे को जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया। फिलहाल राममिलन का उपचार जारी है। वन विभाग द्वारा उपचार के लिए घायल को प्राथमिक सहायता राशि दिया गया है। बताया जाता है कि वन परिक्षेत्र जैतहरी के वेंकटनगर बीट अंतर्गत कदमसरा ग्राम के खिरनाटोला में चरवाहा राममिलन शनिवार सितम्बर की दोपहर घर की 6 बकरियों को 5-6 किमी. दूर बघोरी के जंगल की खाई में चरा रहा था। तभी खाई से निकले दो भालुओं ने उसे खदेडऩा आरम्भ कर दिया। वह भागा लेकिन भागते समय एक भालू ने पंजे से पीठ मुंह सहित शरीर के अन्य हिस्सों को काटकर जख्मी कर दिया। हल्ला मचाने पर भालू झाडिय़ों की ओर भाग निकला। इस दौरान खून से लथपथ चरवाहा राममिलन किसी प्रकार पहाड़ी के उपर चढ़ आया और अपने पुत्र सोहन को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुत्र सोहन एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ पिता को बाइक पर बैठाकर घर लाया, जहां से एम्बुलेंस 108 से जैतहरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in