बंपर खरीददारी की उम्मीद बांध रहा अधिक मास
बंपर खरीददारी की उम्मीद बांध रहा अधिक मास

बंपर खरीददारी की उम्मीद बांध रहा अधिक मास

गुना, 18 सितम्बर (हि.स.)। शुक्रवार से शुरु हुआ अधिक मास जहां धर्म, कर्म के लिहाज से बेहद फलदायक है, वहीं कोरोना प्रभावित बाजार में भी यह मास बंपर खरीददारी की उम्मींद बांध रहा है। दरअसल मास में खरीददारी के कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान भगवान विष्णु जी की आराधना, उपासना के साथ ही खरीदारी इत्यादि की जा सकती है। अधिक मास के दौरान सर्वार्थसिद्घि योग 9 दिन, द्विपुष्कर योग 2 दिन, अमृतसिद्घि योग 1 दिन और दो दिन पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र भी रवि और सोम पुष्य होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित ऱविकिशन शर्मा के अनुसार इस मास के दौरान यज्ञ-हवन के अलावा श्रीमद् देवीभागवत, श्री भागवत पुराण, श्री विष्णु पुराण, भविष्योत्तर पुराण आदि का श्रवण, पठन, मनन विशेष रूप से फलदायी होता है। अधिक मास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु जी हैं, इसीलिए इस पूरे समय में भगवान विष्णु जी के मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है। एक माह देरी से शुरु होगा नवदुर्गा महोत्सव गौरतलब है कि हर साल पिृत पक्ष के समाप्त होते ही अगले दिन से नवदुर्गा महोत्सव शुरु हो जाते थे। इसके बाद पूरे नौ दिन तक माँ दुर्गा की विशेष आराधना होती थी और फिर दसवें दिन दशहरे का पर्व मनाया जाता था। इस बार श्राद्ध पक्ष खत्म होने के साथ ही अधिक मास लग गया है। यह मास पूरे एक माह 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके मद्देनजर नवरात्र एक माह देरी से शुरु होंगे। ज्योतिषचार्यों के मुताबिक अश्विन मास में मलमास लगना और एक महीने के अंतर पर नवदुर्गा महोत्सव शुरु होने का संयोग वर्षो बाद बन रहा है। शुभ योग में अधिक मास की शुरूआत ज्योतिषाचार्य विनोद रावत के अनुसार अधिक मास की शुरूआत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल नाम के शुभ योग में होगी। यह दिन काफी शुभ रहेगा। साथ ही इस दौरान 26 सितम्बर एवं 1, 2, 4, 6, 7, 9, 11, 17 अक्टूबर सर्वार्थसिद्धि योग भी होने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होगी। इसके अलावा 19 व 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग भी है। इस योग में किए गए किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है।इस बार अधिक मास में दो दिन पुष्य नक्षत्र भी पड़ रहा है। 10 अक्टूबर को रवि पुष्य और 11 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसी तारीखें होंगी, जब कोई भी आवश्यक शुभ काम किया जा सकता है। यह तिथियां खरीदारी इत्यादि के लिए शुभ मानी जाती है। ये भी रहेंगे अधिक मास के शुभ दिन सर्वार्थसिद्धि योग - ये हर काम में सफलता देने वाला होता है। 26 सितंबर एवं 1, 4, 6, 7, 9, 11, 17 अक्टूबर 2020 को ये योग रहेगा। द्विपुष्कर योग - इस योग में किए गए किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है। 19 एवं 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग रहेगा। अमृतसिद्धि योग - इस योग में किए गए कामों का शुभ फल दीर्घकालीन होता है। 2 अक्टूबर 2020 को अमृत सिद्धि योग रहेगा। पुष्य नक्षत्र - अधिक मास में दो दिन पुष्य नक्षत्र भी पड़ रहा है। 10 अक्टूबर को रवि पुष्य और 11 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसी तारीखें होंगी जब कोई भी आवश्यक शुभ काम किया जा सकता है। मास के दौरान हिंदू धर्म के विशिष्ट व्यक्तिगत संस्कार जैसे नाम करण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। किस दिन क्या करें खरीददारी वाहन खरीदारी के मुहूर्त - सितंबर में 19, 20, 27, 28, 29 तारीख, अक्टूबर में 4, 10 और 11 तारीख को वाहन खरीदे जा सकते हैं या बुकिंग कराई जा सकती है। ज्वेलरी की खरीदारी के मुहूर्त - सितंबर में 18, 19, 22 और 26 तारीख, अक्टूबर में 2, 3, 7, 8 और 15 तारीख को ज्वेलरी खरीदी जा सकती है। नए कपड़े खरीदने के मुहूर्त - सितंबर में 18, 22 और 26 तारीख, अक्टूबर में 2, 7, 8 और 15 तारीख को नए वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री खरीदे जा सकते हैं। सगाई आदि के शुभ मुहूर्त - सितंबर में 18, 26 तारीख और अक्टूबर में 7, 15 तारीख को रोका, सगाई आदि किए जा सकते हैं। व्यापारिक सौदों के मुहूर्त - 19 एवं 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग के कारण बड़े व्यापारिक सौदों के लिए दिन काफी लाभप्रद रहेगा। इसके अलावा 21 सितंबर और 6 अक्टूबर को भी नए व्यापारिक सौदों के लिए दिन दिन शुभ रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान और मशीनरी आदि के मुहूर्त - सितंबर में 19, 20, 27, 28, 29 तारीख, अक्टूबर में 4, 10 और 11 तारीख को वाहन खरीदे जा सकते हैं या बुकिंग कराई जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in