प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का हो रहा है निर्माण: शिवराज
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का हो रहा है निर्माण: शिवराज

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का हो रहा है निर्माण: शिवराज

भोपाल, 15 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड परिसर के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। अब यह वर्ष 1962 का भारत नहीं है। यदि किसी शत्रु ने भारत की ओर आँख उठाकर देखा तो उसे सबक सिखाने में भारत पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि, परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा और भूखंड प्रदान करने का निर्णय लेकर बलिदानियों के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने चमत्कारी नेतृत्व से असंभव माने जाने वाले कार्यों को संभव कर दिखाया है। कोरोना की चुनौती का उनके सक्षम नेतृत्व में देश ने साहस के साथ सामना किया, देश में सुनियोजित व्यवस्थाएं की गईं और उस पर प्रभावी नियंत्रण किया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कोरोना से बचाव मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सही समय पर लिए गए सुविचारित निर्णयों के परिणामस्वरूप भारत ने कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में प्रभावी कार्य किया। मोदी जी मैन ऑफ़ आइडियाज हैं। कठिन चुनौती भरे समय को अवसर के रूप में लेते हुए उन्होंने आत्म-निर्भर भारत का जो मंत्र दिया है उस पर प्रदेश तेज गति से चल रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणाएं भी की। इनमें प्रमुख हैं- नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदाय का महाअभियान आरंभ होगा। 'मेधावी विद्यार्थी योजना' तथा सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था। मेधावी विद्यार्थियों को वितरित होंगे लैपटॉप। प्रदेश में प्रारंभ होंगे सर्व-सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण 'सीएम राइज स्कूल' महिला स्व-सहायता समूहों को इस वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। 'एक जिला एक उत्पाद' के सिद्धांत पर होगी जिलों की ब्रांडिंग। बेटियों की पूजा से आरंभ होंगे शासकीय कार्यक्रम। बेटी बचाओ अभियान नए सिरे से प्रारंभ होगा। आदिवासियों एवं गरीबों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने का अभियान। नियमों के विपरीत 15 अगस्त 2020 तक दिए गए ऋण शून्य होंगे। आवश्यक कानून लाया जाएगा। पुलिस कर्मियों के लिए भोपाल में बनेगा 50 बिस्तरीय सर्व-सुविधायुक्त अस्पताल। 2023 तक 1 करोड़ नल कनेक्शन का लक्ष्य। हर घर तक नल के माध्यम से जल। सभी नागरिक सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएंगी। नर्मदा एक्सप्रेस-वे से नर्मदांचल में उद्योगों, ईको टूरिज्म और धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन। नये उद्योगों की स्थापना में सरलता के लिए 'स्टार्ट योर बिजनेस इन थर्टी डेज' योजना प्रारंभ होगी। प्रदेश के नागरिकों का 'सिंगल सिटीजन डाटाबेस' तैयार होगा। ग्रामीण जनता को उनके आवासीय भूखंड पर मालिकाना हक दिया जाएगा। कर्मचारियों को देय सभी लाभ दिए जाएंगे। कोरोना काल की तरह आगे भी गरीबों के लिए सस्ती बिजली। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in