प्रदेश सरकार में सुमित्रा कास्डेकर बन सकती है कैबिनेट मंत्री
प्रदेश सरकार में सुमित्रा कास्डेकर बन सकती है कैबिनेट मंत्री

प्रदेश सरकार में सुमित्रा कास्डेकर बन सकती है कैबिनेट मंत्री

बुरहानपुर, 17 नवम्बर (हि.स.)। नेपानगर विधानसभा सीट से 26 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाली विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर मप्र की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन सकती हैं। उनके मंत्री बनने के पीछे का सबसे प्रमुख कारण आदिवासी चेहरा होना है, साथ ही मंत्रीमंडल में इस समय एक भी महिला मंत्री नहीं है। इमरती देवी एकमात्र मंत्री थीं वह भी यह विधानसभा हार चुके हैं। ऐसे में कास्डेकर के मंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके मंत्री बनने की संभावना व्यक्त हो रही है। महिला विधायक को ही दिया जाता है महिला विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग का दायित्व अधिकांशतः महिला विधायक को ही दिया जाता है। इससे पहले इमरती देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री थी, लेकिन चुनाव हारने के बाद अब उनके मंत्री बनने की संभावनाएं खत्म हो गई है इसलिए कास्डेकर मंत्री बनना और महिला एवं बाल विकास विभाग दायित्व मिलना प्रबल माना जा रहा है। बढेगा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का कद सुमित्रादेवी कास्डेकर को विधायक बनाने में अगर कहीं किसी नेता ने सबसे ज्यादा मेहनत की है तो वह हैं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि नेपानगर में भारतीय जनता पार्टी को इतने अधिक वोट मिल सकेंगे, लेकिन ऐसा हुआ और कास्डेकर 26 हजार से अधिक वोटों से जीती। इससे जिलाध्यक्ष का कद बढा तो वहीं कास्डेकर के मंत्री बनने पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष का कद बढेगा, क्योंकि जीत के पीछे माइक्रो मैनेजमेंट के तहत काम किया जाकर पार्टी को जीत दिलाना अहम माना जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in