प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, ग्वालियर- चंबल संभाग में बारिश की संभावना
प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, ग्वालियर- चंबल संभाग में बारिश की संभावना

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, ग्वालियर- चंबल संभाग में बारिश की संभावना

भोपाल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह बादल छा गए। बादलों की वजह से सुबह ठंडक कम हो गई। राजधानी भोपाल में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। यहां सुबह और रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है लेकिन गर्मी और उसम से राहत है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटे में शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना में हलकी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि ग्वालियर में बादल छाने के आसार रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इससे पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो गया है। यह जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसकी वजह से हवा में नमी आ गई है। नमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे दिन के तामपान में गिरावट आएगी और रात के तापमान में हलकी बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंडक बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो गया है। यह नवंबर में भारत से होकर गुजरेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी। उसके बाद शहर सहित अंचल में दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in