प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन के गृह नगर की नपा ने लगाई छलांग
प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन के गृह नगर की नपा ने लगाई छलांग

प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन के गृह नगर की नपा ने लगाई छलांग

गुना, 21 अगस्त (हि.स.)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की रैकिंग के मामले में इस बार प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री जयवर्धन सिंह के गृह नगर की नगर पालिका ने संभाग में ही नहीं बल्कि देश में अच्छी छलांग लगाई है। देश के पश्चिमी वेस्ट जोन में राघौगढ़ की नगर पालिका का 32वां स्थान आया है और मप्र की इस श्रेणी की रैकिंग में आठवां स्थान मिला है। ग्वालियर संभाग की नगर पालिकाओं में राघौगढ़ की नगर पालिका प्रथम नम्बर पर आई है। रैकिंग में अ‘च्छी छलांग लगाने को लेकर राघौगढ़ नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर है। नपा ने इस सफलता पर जश्न मनाकर आपस में एक-दूसरे को बधाईयां दी और मिष्ठान का वितरण भी किया। राघौगढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष आरती महेन्द्र शर्मा और नपा के स्टॉफ और वहां की जनता ने इसका श्रेय राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह को दिया। स्व्च्छता सर्वेक्षण की जारी रैंकिंग के परिणामों की घोषणा मे राघौगढ़ विजयपुर को सम्पूर्ण देश के बेस्ट जोन" में 32वां स्थान मिलने से नगर पालिका अध्यक्ष आरती-महेन्द्र शर्मा, सीएमओ हरीश श्रीवास्तव सहित सभी पार्षद और कर्मचारी के चेहरे खुशियों से भरे नजर आए। इधर पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह ने नपा को देश के बेस्ट जोन में 32वां मुकाम हासिल होने पर नपा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें शहर वासियों का सहयोग भी हमारे प्रयासों से कम नही है। जयवर्धन सिंह ने कहा हमें गर्व है नपाध्यक्ष आरती-महेन्द्र शर्मा एंव नपाधिकारी हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2019 की पिछली रंैकिंग की बेस्ट जोन में &42 वां स्थान हासिल होने के बाद विधायक जयवर्धन सिंह के केबिनेट मंत्रीत्तव कार्यकाल के दौरान स्व‘छता को विशेष महत्व देते हुए विशेष फंड राघौगढ़ को ही नही बल्कि प्रदेश की अन्य निकाय को देते हुए कचरा वाहन से लेकर तमाम संसाधन और ट्रेचिंग ग्राउण्ड के लिए भूमि तक आबंटित करवाकर ट्रेचिंग में मटेरियल रिकवरी सेन्टर का निर्माण जैसे कई कार्य दिशा निर्देशन में संपादित कराए, जो पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल ही मानी जाएगी। जिसके चलते बेहतर कार्यो के क्रियान्वयन से राघौगढ़ को उत्कृृष्ट स्थान मिलना गौरव की बात है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in