प्रदेश के 37 लाख नवीन लाभार्थियों को बुधवार से मिलना शुरू होगा राशन, सीएम करेंगे शुभारंभ
प्रदेश के 37 लाख नवीन लाभार्थियों को बुधवार से मिलना शुरू होगा राशन, सीएम करेंगे शुभारंभ

प्रदेश के 37 लाख नवीन लाभार्थियों को बुधवार से मिलना शुरू होगा राशन, सीएम करेंगे शुभारंभ

भोपाल, 15 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार, 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना-अन्न उत्सव का शुभारंभ करेंगे। राज्य-स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के समन्वय भवन, अपेक्स बैंक के ऑडिटोरियम हॉल में अपरान्ह 12.15 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक अपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे। अन्न उत्सव राजधानी भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के 51 जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित होगा, जिसमें म.प्र. शासन के मंत्रीगण, सांसद, राज्यसभा सदस्य सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे प्रदेश के 37 लाख नये हितग्राहियों को भी राशन मिलना शुरू हो जायेगा। फिलहाल एक करोड़ 16 लाख परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से गेहूँ, चावल, नमक, केरोसिन और दाल मिल रही है। इंदौर संभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने मंगलवार देर शाम हितग्राहियों की संभागवार जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर में 14 लाख 885, धार में 17 लाख 70 हजार 948, बड़वानी में 14 लाख 65 हजार 799, अलीराजपुर में 79 लाख 26 हजार 7, बुरहानपुर में 6 लाख 73 हजार 968, झाबुआ में 12 लाख 61 हजार 432, खरगोन में 16 लाख 69 हजार 730 और खण्डवा जिले में 11 लाख 11 हजार 755 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार इंदौर संभाग में कुल 10 लाख 14 हजार 712 हितग्राही लाभान्वित होंगे। उज्जैन संभाग उज्जैन जिले में 12 लाख 40 हजार 762, देवास में 10 लाख 75 हजार 95, रतलाम में 10 लाख 70 हजार 688, शाजापुर में 6 लाख 9 हजार 266, आगर-मालवा में 4 लाख 63 हजार 301, मंदसौर में 9 लाख 45 हजार 807 और नीमच में 5 लाख 63 हजार 384 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार उज्जैन संभाग में कुल 59 लाख 68 हजार 303 हितग्राही लाभान्वित होंगे। ग्वालियर संभाग ग्वालियर जिले में 9 लाख 79 हजार 658, गुना में 9 लाख 70 हजार 380, शिवपुरी में 10 लाख 99 हजार 69, अशोकनगर में 6 लाख 29 हजार 931 और दतिया जिले में 4 लाख 96 हजार 459 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार ग्वालियर संभाग में कुल 41लाख 76 हजार 397 हितग्राही लाभान्वित होंगे। चंबल संभाग भिण्ड जिले में 8 लाख 6 हजार 888, मुरैना में 10 लाख 98 हजार 349 और श्योपुर में 4 लाख 72 हजार 704 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार चंबल संभाग में कुल 23 लाख 77 हजार 941 हितग्राही लाभान्वित होंगे। सागर संभाग सागर जिले में 18 लाख 37 हजार 96, दमोह में 11 लाख 71 हजार 889, छतरपुर में 12 लाख 72 हजार 650, पन्ना में 8 लाख 74 हजार 510 और टीकमगढ़ में एक लाख 15 हजार 179 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार सागर संभाग में कुल 52 लाख 71 हजार 324 हितग्राही लाभान्वित होंगे। रीवा संभाग रीवा जिले में 18 लाख 54 हजार 991, सीधी में 9 लाख 58 हजार 154, सिंगरौली में 11 लाख 41 हजार 124 और सतना में 17 लाख 91 हजार 284 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार रीवा संभाग में कुल 5 लाख 74 हजार 553 हितग्राही लाभान्वित होंगे। जबलपुर संभाग जबलपुर जिले में 17 लाख 37 हजार 254, कटनी में 9 लाख 56 हजार 934, नरसिंहपुर में 8 लाख 49 हजार 189, डिण्डोरी में 6 लाख 84 हजार 423, सिवनी में 10 लाख 71 हजार 929, मण्डला में 9 लाख 99 हजार 387, बालाघाट में 14 लाख 25 हजार 722 और छिंदवाड़ा में 16 लाख 26 हजार 25 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार जबलपुर संभाग में कुल 93 लाख 50 हजार 863 हितग्राही लाभान्वित होंगे। भोपाल संभाग भोपाल जिले में 15 लाख 15 हजार 160, विदिशा में 10 लाख 86 हजार 159, रायसेन में 9 लाख 99 हजार 420, सीहोर में 9 लाख 32 हजार 411 और राजगढ़ में 12 लाख 83 हजार 369 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार भोपाल संभाग में कुल 58 लाख 16 हजार 519 हितग्राही लाभान्वित होंगे। शहडोल संभाग शहडोल जिले में 8 लाख 91 हजार 752, अनूपपुर में 6 लाख 20 हजार 937 और उमरिया में 5 लाख 60 हजार 645 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार शहडोल संभाग में कुल 20 लाख 73 हजार 334 हितग्राही लाभान्वित होंगे। होशंगाबाद संभाग होशंगाबाद जिले में 7 लाख 86 हजार 593, हरदा में 3 लाख 70 हजार 905 और बैतूल में 13 लाख 9 हजार 709 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस प्रकार होशंगाबाद संभाग में कुल 24 लाख 67 हजार 207 हितग्राही लाभान्वित होंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in