प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिले सबनानी और खटीक
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिले सबनानी और खटीक

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिले सबनानी और खटीक

भोपाल, 02 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री नियुक्त होने के बाद भगवानदास सबनानी और हरिशंकर खटीक बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भेंट की। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्रीद्वय भगवानदास सबनानी एवं हरिशंकर खटीक ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भेंटकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्रीद्वय सबनानी एवं खटीक ने कार्यालय परिसर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, अश्विनी राय, विजय तिवारी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, सुधीर जाचक, राजेन्द्र गुप्ता, मोहिनी शाक्यवार, भावना सिंह, नित्यानंद शर्मा, विष्णु राठौर, बलवीर यादव, मुकेश राय, मुकुल लोखण्डे, पिंटू साहू आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे /राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in