पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता

भोपाल, 07 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि विधायक तरवर लोधी के नेतृत्व में बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि कमलनाथ सरकार में बड़ा मलहरा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं। कमलनाथ सरकार द्वारा 15 महीनों में किए गए कामों से प्रभावित होकर जो हम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके सम्मान का सदैव ख़्याल रखेगी।आप सभी कांग्रेस की मज़बूती के लिये मैदान में जुट जायें और भाजपा की वैमनस्य व नफ़रत वाली नीतियो को कड़ा जवाब दें। कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मुकेश सिंह लोधी , जिला उपाध्यक्ष लोधी समाज छतरपुर , लखनलाल लोधी , पूर्व सरपंच , रवड़िया पाल , अध्यक्ष पाल समाज बड़ा मलहरा , हरगोविंद सोनी अध्यक्ष सोनी समाज बड़ा मलहरा , मिठाई लाल सिंह लोधी , ब्लॉक अध्यक्ष लोधी सेना , गंगा प्रसाद खरे , अध्यक्ष खरे समाज व उनके बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे /राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in