पार्किंग व्यवस्था से लेकर हेल्प डेस्क सिस्टम को सुधारने दिए सुझाव
पार्किंग व्यवस्था से लेकर हेल्प डेस्क सिस्टम को सुधारने दिए सुझाव

पार्किंग व्यवस्था से लेकर हेल्प डेस्क सिस्टम को सुधारने दिए सुझाव

गुना, 21 दिसम्बर (हि.स.)। कलेक्टर के आदेश पर सोमवार को पहले दिन दो समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने करीब तीन घंटे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान जो कमियां सामने आईं उन्हें सुधारने की समझाइश सिविल सर्जन को दी गई। साथ ही विभिन्न कमियों को बिन्दुवार जानकारी कलेक्टर को भी भेजी है। जो आवश्यक सुधार के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित करेंगे। जानकारी के मुताबिक कायाकल्प अभियान में जिला अस्पताल की खराब स्थिति को सुधारने के लिए इस बार कलेक्टर ने बीड़ा उठाया है। जिसके तहत हाल ही में उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं की बैठक बुलाकर उन्हें कार्ययोजना अनुसार अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव देने की जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में सोमवार को भारत विकास परिषद् व रोटरी क्लब के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह 9 से 12 बजे तक उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान सबसे पहली कमी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही मिली। जहां पार्किंग व्यवस्था ठीक नही मिली। वहीं निजी एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी मिली। अस्पताल के गेट पर खड़े गार्ड मरीज को अटैंडर करते नहीं मिले। सर्जिकल वार्ड में वॉश वेसिन व नल की टोंटी टूटी मिली। आयुष्मान कार्ड पंजीयन केंद्र पर मरीजों का रजिस्ट्रेशन बहुत कम संख्या में मिला। संस्था पदाधिाकारियों ने मेटरनिटी वार्ड का भ्रमण करने के दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान कई मरीजों ने स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायत की। हालांकि संस्था के पदाधिकारियों ने उनकी समस्या सुनने के बाद उन्हें परेशानी का सही कारण समझा दिया। - रविवार को शास्त्री पार्क के सामने प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद निजी एंबुलेंस अस्पताल परिसर में आ गई थीं। जिन्हें हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। परिसर में स्थित हेल्प डेस्क काफी दूर है जिसे मेन गेट पर लाने का सुझाव दिया गया है। साथ ही आयुष्मान कार्ड के पंजीयन की संख्या काफी मिली है। आनंद कृष्णानी, अध्यक्ष भाविप यह बोले जिम्मेदार कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को भारत विकास पषिद् व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने अस्पताल का विजिट किया। इस दौरान उन्हेंं पार्किंग सहित वार्ड में कुछ सामान्य कमियां मिली हैं। सभी समस्याओं की बिन्दुबार लिस्ट कलेक्टर को पेश की जाएगी। जिसके बाद उनके निर्देश पर सुधार के लिए अमल किया जाएगा। डॉ हर्षवर्धन जैन, सीएस हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in