पश्चिमी विक्षोभ में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, 26 दिसंबर के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, 26 दिसंबर के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, 26 दिसंबर के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

भोपाल, 24 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में दिसंबर का महिना खूब ठिठुरा रहा है। राजधानी भोपाल मेें सर्दी से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में गिरावट जारी रहेगी। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है। ऐसे में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। वहीं साल खत्म होने से पहले एक बार फिर प्रदेश को भीगा कर जाने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगडऩे के आसार दिख रहे हैं। इसका कारण उत्तर भारत में पश्चिम विमोक्ष का सक्रिय होना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26 दिसंबर को उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से हवा का रुख बदलेगा। इससे मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसात होने की भी संभावना भी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत और आसपास सक्रिय है। उसके प्रभाव से हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में इजाफा हो रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 26 दिसंबर को उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगेगी। साथ ही सिस्टम के प्रभाव से प्रति चक्रवात अथवा प्रेरित चक्रवात बन सकता है। इससे हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी भी हो सकता है। नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में भी बरसात होने की संभावना है। इस सिस्टम के 28 दिसंबर को आगे बढऩे के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इसके बाद 29 दिसंबर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी। इससे ठंड बढऩे लगेगी। 31 दिसबंर तक प्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है। इसके अलावा पाला पडऩे की भी आशंका बढ़ जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in