पर्यटकों को आकर्षित कर रहा चांदा घाटी का सिल्वर फॉल

पर्यटकों को आकर्षित कर रहा चांदा घाटी का सिल्वर फॉल
पर्यटकों को आकर्षित कर रहा चांदा घाटी का सिल्वर फॉल

पन्ना, 22 जुलाई (हि.स.)। पवई क्षेत्र मे बीते दिन हुई अच्छी बारिश के बाद चांदा घाटी में चारों और हरियाली ही हरियाली दिखाई देने लगी है। झमाझम बारिश के बाद जंगलो से बहकर पानी आने से सिल्वर फाल में भी झमाझम पानी गिरना शुरू हो गया। वाटर फाल शुरू होने के बाद पहाड़ी का सौंदर्य देखते ही बनता है। फाल देखने के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। फाल के आसपास का पूरा क्षेत्र पिकनिक स्पॉट मे बदल गया है। मनाने यहां पहुंचने लगे हैं। चांदा घाटी का नजारा किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। पहाड़ी पर जहां देखो वहां तक हरियाली ही हरियाली दिखाई देती हैं। प्रकृति के इस अनुपम सौंदर्य को निहारने प्रतिनदिन बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचने लगे हैं। यहां दिनभर पिकनिक मनाने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। यही पर बाबा झूलनशाह की दरगाह भी है। चांदी जैसे सफेद पानी के कारण पड़ा नामः- स्थानीय लोगों ने बताया फाल के कुंड में करीब 300 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। इस दौरान काफी ऊंचाई से गिरता हुआ पानी दूध और चांदी जैसा सफेद दिखता है। इसी कारण से इसको सिल्वर फाल का नाम दिया गया है। नामकरण किसने किया यह तो पता नहीं है, लेकिन लोग एक दूसरे से सुनते सुनते कहने लगे। अब तो जिले के लोगों के बीच यह काफी पापुलर नाम है। उक्ते फाल कटनी पन्ना मार्ग में पवई से करीब 12 किमी. दूर है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेश पांडे/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in