पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन का हर क्षण देश हित में समर्पित कियाः सांसद बिसेन
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन का हर क्षण देश हित में समर्पित कियाः सांसद बिसेन

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन का हर क्षण देश हित में समर्पित कियाः सांसद बिसेन

सिवनी, 25 सितम्बर (हि.स.)। देश का हित और गरीबों की चिंता भाजपा की सदैव प्राथमिकता रही है। हमारे पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने का कार्य आज हमारी सरकारें चाहे वह प्रदेश में हो या देश में हो कर रही हैं। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण-कण देश हित में समर्पित किया है। उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य है। इस बात शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कार्यकर्ताओं के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश आज उन्नति के मार्ग पर बढ़ चला है। गरीबों, किसानों, महिलाओं छात्र-छात्राओं, शोषित और वंचितों सभी वर्गों के हितों में कदम उठाए जा रहे हैं और योजनाएं बनाई जा रही हैं। देश के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है आज एक सक्षम समर्थ और बढ़ते भारत के रूप में विश्व में भारत की पहचान बनी है। नेता द्वय द्वारा कहा गया कि देश आज लटकाने, भटकाने और अटकाने ने की प्रक्रिया से आगे बढ़ चुका है। वर्षो से लंबित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है चाहे वे धारा 370 हो, नागरिकता संशोधन कानून हो, राम मंदिर का मुद्दा हो अथवा तीन तलाक जैसी कुप्रथाऐं हों इन ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान किया गया है। देश की सुरक्षा और सेना को मजबूत किए जाने के साथ ही किसानों और श्रमिकों के हितों में भी ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in