न्यायाधीश ने बच्चों को कानूनी अधिकार, संविधान की जानकारी, किया पुरस्कृत
न्यायाधीश ने बच्चों को कानूनी अधिकार, संविधान की जानकारी, किया पुरस्कृत

न्यायाधीश ने बच्चों को कानूनी अधिकार, संविधान की जानकारी, किया पुरस्कृत

अनूपपुर, 12 सितम्बर (हि.स.)। 'सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन विषय पर 5 सितम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजयी अंश मिश्रा, इकरा मांशुरी, एस गोपिका, साक्षी सिंह, वर्षा अहिरवार, संस्कृति मिश्रा, वीणा सिंह, सार्थक केशरवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंश मिश्रा, इकरा मांशुरी, एस गोपिका, साक्षी सिंह, वर्षा अहिरवार ने वाद्य यंत्र के साथ प्रेरक गीत प्रस्तुत किए। शिविर में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश भू-भास्कर यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को बधाई दी। साथ ही नालसा की योजना बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा के विषय में बताया गया। न्यायाधीश ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकार, संविधान प्रदत्त, मूल अधिकार व कत्र्तव्य के विषय में जानकारी दी। इसी प्रकार विद्यालय की प्राचार्य ने बच्चों को गुड टच-बेड टच के विषय में बताया। उन्हें अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानी के नियम बताएं। इस मौके पर जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रदीप सिंह, करूणा सोनी, राजेश कुमार कोल, संदीप कुमार गौतम ने बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in