नवदुर्गा महोत्सव में सजेंगे माता के दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी
नवदुर्गा महोत्सव में सजेंगे माता के दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी

नवदुर्गा महोत्सव में सजेंगे माता के दरबार, श्रद्धालुओं में खुशी

गुना, 06 सितम्बर (हि.स.)। अनलॉक-4 में मिली राहतों में सबस बड़ी राहत नवदुर्गा महोत्सव के लिए रही। जिसमें माँ दुर्गा जी के दरबार सजाने की अनुमति दिए जाने की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में नवदुर्गा महोत्सव में माँ दुर्गा जी की झांकियां लगाने, किन्तु उनमें सीमित संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन करने की बात कही है। इस घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है और उन्होने झांकियां लगाने को लेकर तैयरियां शुरु कर दी हैं। साफी नहीं चलेगी मास्क क्यों नहीं लगाया, चलान कटेगा - साफी नहीं चलेगी, मुंह पर मास्क क्यों नहीं लगाया। अब तो तुम्हें चालान कटवाना ही पड़ेगा। यह कहना था हनुमान चौराहा पर तैनात पुलिस अधिकारी का। रविवार को सब कुछ अनलॉक होने के बाद आमजन इतमिनान में था। वहीं नपा व पुलिस टीम चौराहे पर मुस्तैदी से तैनात था। जैसे ही उनके सामने से दो लोग गुजरे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। क्योंकि दोनों ही व्यक्ति मुंह को नहीं ढंके थे। हालांकि इनमें से एक व्यक्ति ने गले में पड़ी साफी से मुंह को ढंकने का प्रयास किया। लेकिन नपा अधिकारियों ने कहा कि ऐसी साफी नहीं चलेगी, मास्क क्यों नहीं लगाया। इस तरह नपा व पुलिस की टीम की संयुक्त कार्रवाई ने 6 घंटे में ही 55 लोगों के चालान बना डालें। मास्क न लगाने वालों पर 100 रुपये जुर्माना लगाकर रसीद काटी गई। साथ ही बिना मास्क के पैदल राहगीरों को नपा द्वारा मास्क बांटे गए। उन्हें आगे से मास्क लगाने की हिदायत भी दी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in