नवगठित नगर परिषद डोला, बनगवॉ, डूमरकछार के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण
नवगठित नगर परिषद डोला, बनगवॉ, डूमरकछार के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण

नवगठित नगर परिषद डोला, बनगवॉ, डूमरकछार के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण

अनूपपुर, 25 सितम्बर (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 की उपधारा (1) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं) का आरक्षण नियम 1994 के तहत जिले की 3 नवगठित नगर परिषद डोला, बनगवॉ (राजनगर) एवं डूमरकछार में होने वाले सामान्य निर्वाचन हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण हुई। वार्ड आरक्षण की कार्यवाही में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह, एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, नगरपालिका कोतमा के उपयंत्री संजीव उरैती सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर परिषद डोला नगर परिषद डोला में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से कुल 6 वार्ड (वार्ड क्र. 2, 6, 8, 10, 11, 15) सर्वाधिक जनसंख्या होने पर अनुसूचित जनजाति,जिनमे से वार्ड क्र. 2, 6 तथा 11 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुए। इसी प्रकार कुल 01 वार्ड (वार्ड क्र. 12) जनसंख्या के अनुपात पर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु कुल 4 वार्ड (वार्ड क्र. 1, 3, 9 तथा 13) आरक्षित किए गए। इनमें से वार्ड 1 तथा 13 अन्य पिछडा वर्ग महिला हेतु आरक्षित हुए। शेष 4 वार्ड (वार्ड 4, 5, 7 तथा 14) अनारक्षित हैं, जिनमे से वार्ड क्र. 4, 5 एवं 14 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए। इस प्रकार कुल 15 वार्ड में से 8 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हुए। नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) में कुल 15 वार्ड में कुल 3 वार्ड (वार्ड क्र. 1, 2 तथा 3) सर्वाधिक जनसंख्या होने पर अनुसूचित जनजाति जिनमे वार्ड क्र. 2 तथा 3 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुए। 02 वार्ड (वार्ड क्र. 7 तथा 9) जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जाति जिनमे से वार्ड क्र. 9 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु कुल 4 वार्ड (वार्ड क्र. 5, 6, 11 तथा 15),इनमें से वार्ड 5 तथा 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु आरक्षित हुए। शेष 6 वार्ड (वार्ड क्र. 4, 8, 10, 12, 13 तथा 14) अनारक्षित हैं, जिनमे से वार्ड क्र. 8, 12 तथा 13 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए। इस प्रकार कुल 15 वार्ड में से 8 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हुए। नगर परिषद डूमरकछार नगर परिषद डूमरकछार में कुल 15 वार्ड में 2 वार्ड (वार्ड क्र. 14 तथा 15) सर्वाधिक जनसंख्या होने पर अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित किए गए। वार्ड क्र. 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित, 02 वार्ड (वार्ड क्र. 1 तथा 11) जनसंख्या के अनुपात में अवरोही क्रम अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए। वार्ड क्र. 1 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु कुल 4 वार्ड (वार्ड क्र. 4, 7, 8 तथा 13) लाट के द्वारा आरक्षित किए गए। इनमें से वार्ड 8 तथा 13 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु आरक्षित हुए। शेष 7 वार्ड (वार्ड क्र. 2, 3, 5, 6, 9, 10 तथा 12) अनारक्षित हैं, जिनमे वार्ड क्र. 2, 3, 6 तथा 12 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए। इस प्रकार कुल 15 वार्ड में से 8 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in