नगर पालिका चुनाव: मन्दसौर सीट 20 वर्षो बाद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हुई आरक्षित
नगर पालिका चुनाव: मन्दसौर सीट 20 वर्षो बाद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हुई आरक्षित

नगर पालिका चुनाव: मन्दसौर सीट 20 वर्षो बाद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हुई आरक्षित

नगर पालिका चुनाव: मन्दसौर सीट 20 वर्षो बाद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हुई आरक्षित मंदसौर 09 दिसम्बर (हि.स.)। भोपाल के रविंद्र भवन में बुधवार को नगरीय निकायों के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें मंदसौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है। अब आरक्षण के बाद जहां कई लोगों में खुशी का माहौल है तो कईयों को निराशा हाथ लगी है। वैसे आरक्षण के पूर्व ही राजनीति के जानकारों ने कह दिया था कि इस बार नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग के कोटे में जा सकती है। अब जबकि आरक्षण हो चुका है तो कई नेताओं ने अपनी तैयारी प्रारंभ करते हुए अपने आकाओं को मनाना शुरू भी कर दिया है। वर्ष 1995 में पिछड़े वर्ग के कोटे से रेणुका रामावत भाजपा के टिकट से नगर पालिका अध्यक्ष बनी थी। जिसके बाद बाद पिछड़ा वर्ग महिला का नम्बर आया है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही दोनो पार्टियों से उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे हैं। भाजपा से जहां वर्तमान नगर पालिका में स्वच्छता सभापति विद्या पुखराज दशौरा, पूर्व मंत्री कैलाश चावला की पुत्रवधु नम्रता चावला, नगर पालिका में सभापति रह चुकी शारदा श्रवण रजवानियां, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जिला सह बैंक के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल राठौर की पत्नी गीता राठौर, भाजपा नेत्री किरण मावर के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस से पूर्व पार्षद सीमा संजय राठौर, रेखा बघेरवाल, पूर्व पार्षद अशोक रैकवार की पत्नी लक्ष्मी रैकवार, कांग्रेस नेता कमलेश सोनी की पत्नी पिंकी सोनी का नाम प्रमुखता से चल रहा है। बहरहाल नेताओं और समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में लॉबिंग शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in