धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन
धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन

धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन

गुना, 14 सितंबर (हि.स.)। जनमत के वोटों का सौदा करने वालों को मतदाता क्या माफ कर पाएंगे ? इसे लोकतंत्र की हत्या नही तो और क्या कहा जाएगा। यह बात प्रदेश के पूर्व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह ने राघौगढ़ के समीप सनौतिया गांव में नक्षत्र वाटिका के लोकार्पण के बाद सभा के दौरान कही। इस बीच उन्होंने कई खेतों की नष्ट हुई सोयाबीन की फसल का भी अवलोकन करते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। सोमवार को राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने लगभग आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान शेखपुर में लोक निर्माण महकमे द्वारा 1 करोड 40 लाख की लागत से निर्मित विजयपुर-शेखपुर सडक़ मार्ग को लोकार्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण से कई गांव के लोगों को आवागमन का सुलभ मार्ग बन गया। 15 वर्ष बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और हमने डेढ़ वर्ष के अंतराल मे प्रदेश के कई किसानों के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल में कभी किसी किसान का कर्ज माफ किया क्या ? इस दौरान विधायक सिंह ने सोयाबीन-उड़द की खराब हुई फसल को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमने शासन और प्रशासन से फसलों का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजे की मांग रखी है। - बमोरी के मतदाताओं के साथ धोखा विधायक सिंह ने सनोतिया गांव में ऩक्षत्र वाटिका के लोकार्पण के बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने एक सभा के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि बमोरी के मतदाताओं के साथ धोखा हुआ है। जनमत के वोटों का सौदा करने वालो को क्या आप माफ कर पाओगे ? इन गांवो से मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा और इसी को लेकर अब भाजपा को जवाब देना है। उन्होंने भुलाये पंचायत की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विजयपुर, उदयपुरी, ककवासा आदि गांवों का दौरा किया तथा भुलाये गौैशाला का भी अवलोकन किया। धरनावदा में 27 लाख की लागत की गौशाला का भी लोकार्णण किया। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in