धान खरीदी केंद्र वेंकटनगर को यथावत रखने विधायक ने लिखा पत्र
धान खरीदी केंद्र वेंकटनगर को यथावत रखने विधायक ने लिखा पत्र

धान खरीदी केंद्र वेंकटनगर को यथावत रखने विधायक ने लिखा पत्र

अनूपपुर, 21 नवम्बर (हि.स.)। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने वेंकटनगर धान खरीदी केंद्र को यथावत रखने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है। विधायक ने शनिवार को कलेक्टर अनूपपुर को लिखे पत्र में कहा है कि धान खरीदी केंद्र वेंकटनगर विगत कई वर्षों से किसानों का धान खरीदी रहा हैं परंतु वर्ष 2020 की जारी सूची में सूची में नाम नहीं है। जिसके कारण किसानों को अपना धान खूंटाटोला मैं बेचना होगा। जोकि वेंकटनगर से 15 किलोमीटर दूर हैं। जिससे किसानों को अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि किसानों की सुविधा अनुसार पुराने धान खरीदी केंद्र वेंकटनगर को पूर्ववत रखा जाना किसान हित में होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in