धनतेरसस पर पत्नी संग मार्केट पहुंचे सीएम शिवराज, चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदा
धनतेरसस पर पत्नी संग मार्केट पहुंचे सीएम शिवराज, चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदा

धनतेरसस पर पत्नी संग मार्केट पहुंचे सीएम शिवराज, चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदा

भोपाल, 13 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रद्रेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार देर शाम को धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने परंपरा अनुसार चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदे। इस दौरान उन्होंने न्यू मार्केट की मशहूर पान का स्वाद भी चखा। इसके बाद सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी के साथ विधि विधान के साथ धनतेरस पर्व की पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के विकास और खुशहाली की कामना की। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा ‘ धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई। सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये, यही प्रार्थना है। धनतेरस पर कुछ खरीदने की परंपरा है। मैंने भी आज शगुन स्वरूप चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदा है। हम सबको अपनी परंपरा का निर्वाह करना चाहिए। आप सभी को शुभकामनाएं! इसके अलावा मुख्यमंत्री निवास पर धनतेरस पर्व की पूजा की तस्वीरे साझा करते हुए सीएम शिवराज ने ट्वीट पर लिखा ‘ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम: धनतेरस के पावन पर्व पर विधि-विधान से निवास पर पूजा-अर्चना कर हर घर को धन-धान्य, सुख-समृद्धि से समृद्ध करने व सबके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की कृपा सर्वदा मध्यप्रदेश पर बरसती रहे, यही करबद्ध प्रार्थना! हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in