देश का हित और किसानों का भला कभी भी कांग्रेस का एजेंडा नहीं रहा-श्रीकांत अग्रवाल
देश का हित और किसानों का भला कभी भी कांग्रेस का एजेंडा नहीं रहा-श्रीकांत अग्रवाल

देश का हित और किसानों का भला कभी भी कांग्रेस का एजेंडा नहीं रहा-श्रीकांत अग्रवाल

सिवनी, 25 सितंबर(हि.स.)। कांग्रेस देश और किसानों की नहीं सिर्फ उस गांधी खानदान के हितों की चिंता करती है जिसके लिए भ्रष्टाचार ही परमधर्म रहा है। सत्यता यह है कि देश में अराजकता, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार के बीज बोकर, विकास के पेड़ में मट्ठा डालने वाली कांग्रेस ने सदैव किसानों के हितों पर डकैती डालने का काम किया है। आज यही डकैत किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपने राजनीतिक लक्ष्य को साधना चाह रहे हैं। देश का हित और किसानों का भला कभी भी कांग्रेस का एजेंडा नहीं रहा है। यह बात भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा किसानों के बीच फैलाया जा रहे भ्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दी। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि, किसानों को भड़काने और लगातार छल रही कांग्रेस एक बार फिर उन्हें भरमाने का प्रयास कर रही है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस को देश और प्रदेश और जिले के किसानों को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकारों ने बीते 70 सालों में किसानों की बेहतरी के लिए किया क्या है? कांग्रेस की सरकारों ने किसानों के लिए ऐसी कौन सी नीति या योजना लागू की है, जिससे किसानों की भलाई हुई हो? कांग्रेस ने किसानों को दिया क्या है? किसानों को भ्रमित करने या उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने से कोई उनका शुभचिंतक नहीं हो जाता। श्रीकातं अग्रवाल ने कहा कि बीते 70 सालों का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों के हित के लिए कुछ नहीं किया। किसानों के हित में जो भी बड़ी योजनाएं, नीतियां या निर्णय लागू किए गए हैं, वे भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने ही किए हैं। किसान को बैंक से आसानी से लोन देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने दी। पहली बार देश में किसानों की फसल का बीमा करने व उसकी उपज के बीमा का प्रावधान राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में अटल बिहारी बाजपेयी ने किया। बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पहले अटल जी की सरकार ने और बाद में नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने क्रियान्वित किया। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in