झूठ बोलकर, जनता को गुमराह करके कमलनाथ ने चलाई सरकार: विष्णुदत्त शर्मा
झूठ बोलकर, जनता को गुमराह करके कमलनाथ ने चलाई सरकार: विष्णुदत्त शर्मा

झूठ बोलकर, जनता को गुमराह करके कमलनाथ ने चलाई सरकार: विष्णुदत्त शर्मा

ग्वालियर/भोपाल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में ग्वालियर, चंबल अंचल के विकास का जनता से वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद झूठ बोलकर और जनता को गुमराह करके मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार चलायी। कांग्रेस ने चंबल ग्वालियर की जनता को धोखा देने का काम किया। इस क्षेत्र के विकास को अवरूद्ध करने का काम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की गद्दारी का जवाब 3 नवम्बर को हमें देना है। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सुमावली विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार ऐंदल सिंह कंसाना के समर्थन में ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क के दौरान कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने शनिवार को सुमावली, अंबाह, ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा में चुनाव प्रचार कर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सुमावली विधानसभा के ग्राम कुम्हेरी, हडमासी, सांटा और मुरैना में प्रत्याशी श्री ऐंदल सिंह कंसाना के समर्थन में ग्रामीणों से संवाद किया। शर्मा ने हडमासी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव 28 विधानसभाओं का चुनाव न होकर पूरे मध्यप्रदेश का चुनाव है। इस चुनाव की जीत और हार मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान के लिए योजना बनाई। उन योजनाओं को बंद करने के काम कमलनाथ सरकार ने किया। बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का काम शिवराज सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी अभिशाप नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने गरीबों का अपमान किया। भाजपा ने हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए योजना चलाई। समाज के हर तबके को लाभ पहुंचे इस बात की चिंता भाजपा की सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि हडमासी गांव का हर समाज, हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। हर बूथ से पिछले चुनाव से भी अधिक मत मिले और हमारी जीत ऐतिहासिक हो। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in