जनता को तय करना है वह झूठ बोलने वाली कांग्रेस के साथ है या भाजपा के साथ: कविता पाटीदार
जनता को तय करना है वह झूठ बोलने वाली कांग्रेस के साथ है या भाजपा के साथ: कविता पाटीदार

जनता को तय करना है वह झूठ बोलने वाली कांग्रेस के साथ है या भाजपा के साथ: कविता पाटीदार

भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। 3 नवंबर को प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव है। इस चुनाव में जनता को यह तय करना है कि वह झूठ बोलने वाली कांग्रेस के साथ है या किसान और गरीबों की हितैषी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। प्रदेश के जनमानस को आज भाजपा के साथ खड़े होने की महती आवश्यकता है ताकि कमलनाथ जैसे महिलाओं का अपमान करने वाले कांग्रेस के नेताओं को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। कमलनाथ ने महिलाओं के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। इमरती देवी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग पूरी नारी जाति का अपमान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने रविवार को ‘हां चुनाव है’ कार्यक्रम में कही। झूठे वादे करती है कांग्रेस कविता पाटीदार ने कहा कि हमें गर्व और प्रसन्नता है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है और जिसकी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने हर वर्ग की चिंता करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उसे चरितार्थ भी किया है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार भी देखी है। कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है। कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए न ही कोई योजना बनाई और न ही उसे सार्थकता प्रदान की। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों का घर बनाने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ है। मोदी सरकार ने देश की माताओं और बहनों के लिए उज्जवला योजना के माध्यम से रसोई गैस देने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है। धोखा देकर सत्ता में आई थी कांग्रेस पाटीदार ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने धरतीपुत्र किसानों को धोखा देकर सत्ता प्राप्त कर ली, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कमलनाथ सरकार ने कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना में भी प्रदेश की बेटियों के साथ छल किया। कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त करने के लिए प्रदेश के किसान, गरीब, महिला, बुजुर्ग और युवा सभी को धोखा दिया। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अथक प्रयासों से आज 18 प्रतिशत ब्याज दर शून्य पर आ गई है। हमारे मुख्यमंत्री ने भावान्तर योजना और समर्थन मूल्य प्रदान कर किसानों के हितों की चिंता की है। बिजली की आपूर्ति कर किसानों की सिंचाई समस्या को दूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के तहत सभी किसानों को 6 हजार रूपए की राशि दी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने उसमें 4 हजार रूपए की राशि और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान हितैषी पार्टी है, जिसने किसानों की आय को दुगना करने का काम किया है। गरीबों की चिंता करती है भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब पूरा प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। अनेक लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गरीबों, छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को देखते हुए स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार रूपए की राशि बिना ब्याज के प्रदान की गई। अनेक योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने गरीब जनता के हित के लिए कार्य किए। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in